गुइलेरमो डेल टोरो की फिल्म 'द शेप ऑफ वाटर' ने 71वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड्स
यानी बाफ्टा में तीन पुरस्कार जीते हैं. फिल्म को सर्वाधिक 12 श्रेणियों
में नामांकित किया गया था. यह एक महिला की कहानी है, जो एक समुद्री जीव से
प्यार करने लगती है. फिल्म ने प्रोडक्शन डिजाइन, संगीत क्षेत्र में
पुरस्कार जीते हैं जबकि डेल टोरो को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
का बाफ्टा पुरस्कार मिला है. डेल टोरो ने पुरस्कार प्राप्त करने के दौरान कहा, "ब्रिटिश संस्कृति विशेष
रूप से मेरी शैली का उनके काम और करियर पर विशेष प्रभाव पड़ा है." डेल टोरो
का मुकाबला 'ब्लेड रनर 2049' के लिए डेनिस विल्लेनुवी, 'कॉल मी बाइ योर
नेम' के लिए लूका ग्वाडानिनो, 'डनकिर्क' के लिए क्रिस्टोफर नोलान और 'थ्री
बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग' के लिए मार्टिन मैक्कडोनफ से था. फिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ छायांकन, सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल
स्क्रीनप्ले, सर्वश्रेष्ठ साउंड, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ
विजुअल इफेक्ट्स, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन
श्रेणियों में नामांकित थी. इस पुरस्कार समारोह का आयोजन लंदन के रॉयल
अल्बर्ट हॉल में किया गया.
BAFTA पुरस्कार 2018 के लिए विजेताओं की पूरी सूची इस प्रकार है:
S. No. | Category | Winners |
---|---|---|
1. | सर्वश्रेष्ठ फिल्म | थ्री बिलबोर्ड आउटसाइड इबिंग, मिसौरी |
2. | आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म | थ्री बिलबोर्ड आउटसाइड इबिंग, मिसौरी |
3. | सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | गुइलेर्मो डेल टोरो, दी शेप ऑफ़ वाटर |
4. | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | फ्रांसिस मैकडोमैंड, थ्री बिलबोर्ड आउटसाइड इबिंग, मिसौरी |
5. | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | गैरी ओल्डमैन, डारकेस्ट ऑवर |
6. | सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री | एल्लिसन जेन्नी, आई, टोन्या |
7. | सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता | सैम रॉकवेल , थ्री बिलबोर्ड आउटसाइड इबिंग, मिसौरी |
8. | सर्वश्रेष्ठ छायांकन | रॉजर डीकिंस, ब्लेड रनर 2049 |
9. | मूल पटकथा | मार्टिन मैकडोना, थ्री बिलबोर्ड आउटसाइड इबिंग, मिसौरी |
10. | रूपांतरित पटकथा | जेम्स आईवरी, कॉल मी बाई योर नेम |
11. | ब्रिटिश लघु फिल्म | काऊबॉय डेव ब्रिटिश शोर्ट एनीमेशन: पोल्स अपार्ट |
12. | विशेष दृश्य प्रभाव | ब्लेड रनर 2049, बेस्ट एनिमेटेड फिल्म: कोको |
13. | सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अंग्रेजी भाषा में नहीं | दी हैण्डमेडेन, बेस्ट डाक्यूमेंट्री: आईएम नोट योर नीग्रो |
14. | सर्वश्रेष्ठ उत्पादन डिजाइन | पॉल ऑस्टरबेरी, जेफ़ मिल्विन, शेन विएऔ, दी शेप ऑफ़ वाटर |
15. | सर्वश्रेष्ठ संपादन | जोनाथन आमोस, पॉल मचलिस बेबी ड्राईवर |
16. | सर्वश्रेष्ठ ध्वनि | डनकिर्क |
17 | सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत | दी शेप ऑफ़ वाटर |
18. | बेस्ट कॉस्टयूम डिज़ाइन | फैंटम थ्रेड |
19. | सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयर | डार्केस्ट ऑवर |
20. | राइजिंग स्टार अवार्ड(सार्वजनिक मत द्वारा ) | डेनियल कलुया |
No comments:
Post a comment