दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड 2018 की घोषणा कर दी गई है. मुंबई
में घोषित किए गए इस पुरस्कार के विजेताओं में अरमान मलिक, नीति मोहन और
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला के नाम शामिल हैं. एक्ट्रेस मनीषा कोइराला
को इंडियन सिनेमा में सबसे वर्सटाइल (बहुमुखी) अदाकारा का अवॉर्ड मिला
है. इनके अलावा अदाकारा फरीदा जलाल को सरस्वती बाई दादा साहेब फाल्के बेस्ट
एक्ट्रेस (लाइफटाइम) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वहीं कोंकणा सेन
शर्मा को बेस्ट डेब्यू डॉयरेक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक राकेश रोशन को अभिनेता, निर्माता और
निर्देशक के रूप में उनके
योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया
गया.
हाल ही में बॉलीवुड के कई सितारों को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित
किया गया था. इनमें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में राजा रतन
सिंह का दमदार किरदार निभाने के लिए अभिनेता शाहिद कपूर को दादा साहेब
फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया था. रणवीर सिंह को भी फिल्म पद्मावत
के लिए बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवॉर्ड दिया गया था. कार्तिक आर्यन को सोनू
के टीटू की स्वीटी के लिए इस साल के सबसे मनोरंजक एक्टर का अवॉर्ड दिया गया
था. इसी कार्यक्रम में अपने समय में मशहूर बॉलीवुड अदाकारा समि ग्रेवाल को
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था. अदिति राव हैदरी को पद्मावत के
लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड दिया गया था. वहीं संजय दत्त को
Pride of Indian Cinema यानि भारतीय सिनेमा के गौरव से सम्मानित किया गया
था.
दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड्स 2018 के सभी विजेताओं की पूरी सूची :
क्र.सं | वर्ग | विजेता |
---|---|---|
1. | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | अक्षय कुमार,पैडमैन (जूरी) और टॉयलेटल एक प्रेम कथा |
2. | लीडिंग रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | सोनम कपूर, पैडमैन के लिए |
3. | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | भूमि पेड्नेकर, टॉयलेट:एक प्रेम कथा के लिए |
4. | लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड | राकेश रोशन |
5. | सरस्वतीबाई दादासाहेब फाल्के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लाइफटाइम ) अवार्ड | फरीदा जलाल |
6. | ‘मोस्ट वर्सटाइल एक्ट्रेस’ अवार्ड | मनीषा कोइराला |
7. | करैक्टर रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | राजेश शर्मा |
8. | सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक गायक (महिला) | नीति मोहन |
9. | सर्वश्रेष्ठ टीवी एंकर | आदित्य नारायण झा |
10. | सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर (टीवी) | मनीष पॉल |
11. | सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक गायक (जूरी) | भूमि त्रिवेदी |
12. | सर्वश्रेष्ठ स्टेज एंकर | सिद्धार्थ कन्नन |
13. | सर्वश्रेष्ठ निर्माता (लघु फिल्म) | संदीप मारवाह |
14. | मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म (सोनू की टीटू की स्वीटी ) | लव रंजन |
No comments:
Post a Comment