हिमाचल प्रदेश की पूर्व गवर्नर और कांग्रेस नेता उर्मिला सिंह का लंबे समय तक बीमारी के कारण इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है. वह 71 वर्ष की थी. उनका इलाज इंदौर (मध्य प्रदेश) के बांबे अस्पताल में चल रहा था.
हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय
सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर
गहरा शोक व्यक्त किया है. उर्मिला 25 जनवरी 2010 को
राज्यपाल बनीं और वर्ष 2013 तक इस पद पर रहीं.
उर्मिला सिंह विधानसभा क्षेत्र लखनादौन के विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा
की माताजी थीं और मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की रिश्तेदार भी
थीं. वह पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहने के साथ ही प्रदेश की राजनीति
में भी सक्रिय थीं.
रायपुर में जन्मी उर्मिला सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं
हैं. मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक जताते हुए
श्रद्धांजलि अर्पित की है. पति राजकुमार बीरेंद्र सिंह की मृत्यु के बाद
उर्मिला सिंह कांग्रेस में शामिल हो गईं और लंबे समय तक राजनीति में रहीं.
कांग्रेस पार्टी ने उर्मिला को पार्टी में अहम योगदान देने के लिए 2010 में
हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त कर दिया था.
No comments:
Post a Comment