कैटेगरी | विजेता |
बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म | पैरासाइट |
बेस्ट फिल्म | तान्हाजीः अनसंग वॉरियर |
बेस्ट डायरेक्टर | अनुराग बसु (लूडो) |
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर | जितिन हरमीत सिंह (खुदा हाफिज) |
बेस्ट ऐक्टर | अक्षय कुमार (लक्ष्मी) |
बेस्ट ऐक्ट्रेस | दीपिका पादुकोण (छपाक) |
क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्टर | सुशांत सिंह राजपूत (दिल बेचारा) |
क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्ट्रेस | कियारा आडवाणी (गिल्टी) |
बेस्ट ऐक्टर (सपॉर्टिंग रोल) | विक्रांत मैसी (छपाक) |
बेस्ट ऐक्ट्रेस (सपॉर्टिंग रोल) | राधिका मदान (अंग्रेजी मीडियम) |
बेस्ट ऐक्टर (कॉमिक रोल) | कुणाल खेमू (लूटकेस) |
बेस्ट वेब सीरीज | स्कैम 1992 |
बेस्ट ऐक्टर (वेब सीरीज) | बॉबी देओल (आश्रम) |
बेस्ट ऐक्ट्रेस (वेब सीरीज) | सुष्मिता सेन (आर्या) |
टीवी सीरीज ऑफ द ईयर | कुंडली भाग्य |
बेस्ट ऐक्टर (टीवी सीरीज) | धीरज धूपर (नागिन 5) |
बेस्ट ऐक्ट्रेस (टीवी सीरीज) | सुरभि चांदना (नागिन 5) |
आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन फिल्म इंडस्ट्री | धर्मेंद्र |
परफॉर्मर ऑफ द ईयर | नोरा फतेही |
फटॉग्रफर ऑफ द ईयर | डब्बू रत्नानी |
स्टाइल दिवा ऑफ द ईयर | दिव्या खोसला कुमार |
आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन टू लिटरेचर इन इंडियन सिनेमा | चेतन भगत |
आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन म्यूजिक इंडस्ट्री | अदनान सामी |
एल्बम ऑफ द ईयर | तितलियां |
26 February 2021
दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स-2021
मुंबई में 20 फरवरी 2021 को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई. इस अवार्ड समारोह में फिल्मी सितारों ने जमकर जलवे बिखेरे. सुशांत सिंह राजपूत को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 में बेस्ट क्रिटिक्स अभिनेता से सम्मानित किया गया है. इस दौरान 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' को बेस्ट फिल्म का, फिल्म 'लक्ष्मी' के लिए अक्षय कुमार को बेस्ट ऐक्टर और फिल्म 'छपाक' के लिए दीपिका पादुकोण बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया. बताते चलें कि इस अवॉर्ड्स का यह पांचवा संस्करण था. आइए हम आपको बताते हैं कि किस कैटेगरी में किसको अवॉर्ड मिला है.
दादा साहब फाल्के पुरस्कार: दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है. यह पुरस्कार किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान हेतु दिया जाता है. इस पुरस्कार का शुरुआत दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि पर साल 1969 से हुआ. यह पुरस्कार पहली बार अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था. यह पुरस्कार 'राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार' के लिए आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है. वर्तमान में इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment